logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

-गुलाल, पिचकारी, मास्क और गुब्बारे पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

झाँसी महानगर स्थित सखी के हनुमान मंदिर के मुख्य द्वार पर भारत विकास परिषद् 'विवेकानन्द शाखा' के तत्वावधान में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन 'सर्वज्ञ' के नेतृत्व तथा अंचल जैन "लवी" एवं हर्षित जैन के सफल संयोजन में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को होली सामग्री वितरित की गई। होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर जब बच्चों के हाथों में रंग-गुलाल, पिचकारी, मास्क और गुब्बारे पहुंचे, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इन उपहारों को पाकर मासूम बच्चों के चेहरों पर आई मनमोहक मुस्कान ने पूरे कार्यक्रम को सार्थक बना दिया।इस पुनीत अवसर पर संस्था के संरक्षक वरुण जैन, सचिव अंकित सर्राफ, कोषाध्यक्ष सचिन सर्राफ, सम्पर्क गतिविधि संयोजक गौरव जैन 'नीम', सेवा गतिविधि संयोजक नीरज सिंह, और सदस्य विपुल झाँ व अनमोल नगरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0
12 views

Comment