देवघर में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई की स्थापना को सैद्धांतिक मंजूरी
देवघर: झारखंड के देवघर में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई स्थापित किए जाने को लेकर रक्षा मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है।
Nishikant Dubey ने कहा कि देवघर में BrahMos Aerospace की निर्माण इकाई स्थापित होने से न केवल देश की सामरिक क्षमता मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे और झारखंड रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।
सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की सहमति के बाद अब परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने रक्षा मंत्री Rajnath Singh का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय झारखंड के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।
इस प्रस्तावित इकाई के स्थापित होने से देवघर में आधारभूत संरचना, सहायक उद्योगों और कौशल विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।