logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली को लेकर प्रशासन अलर्ट: निचलौल कस्बे में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को कड़ा संदेश


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज
महराजगंज। होली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। रविवार की शाम निचलौल कस्बे में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ, वहीं अराजक तत्वों को सख्त संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों का निरीक्षण किया।
पुलिस टीम ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की कड़ी नजर है और ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा कि “होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कस्बे के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग या माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

1
0 views

Comment