logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्थानी थाना क्षेत्र मड़िहान के ग्राम सभा गोपालपुर में सामुदायिक शौचालय केवल कागजों में चल रहा है

ग्राम पंचायत गोपलपुर का सामुदायिक शौचालय केवल कागज़ों में चल रहा है, ज़मीन पर नहीं। शौचालय पर हमेशा ताला लटका रहता है, जिससे साफ़ है कि आम जनता की सुविधा की कोई परवाह नहीं की जा रही। लाखों रुपये खर्च होने के दावे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं हो पा रही।
सबसे हैरानी की बात यह है कि नियुक्त (केयर टेकर) का कहीं कोई अता-पता नहीं है। वह केवल रिकॉर्ड में मौजूद है, ज़मीन पर उसका कोई अस्तित्व दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से शौचालय बंद पड़ा है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब सरकार स्वच्छता के नाम पर योजनाएँ चला रही है, तो ग्राम पंचायत गोपलपुर में ये सुविधाएँ सिर्फ दिखावे तक ही क्यों सीमित हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की कोई जवाबदेही नहीं है?
यदि जल्द ही इस स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

9
144 views

Comment