logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया।

भागलपुर के सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस ने एक शातिर स्मैक तस्कर को उसके खतरनाक मंसूबों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' जारी है। 28 फरवरी की शाम को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि अब्जूगंज इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री हो रही है, पुलिस ने जाल बिछाया।
जैसे ही पुलिस की स्पेशल टीम ने अब्जूगंज चौक पर दबिश दी, वहाँ से अमित कुमार झा को दबोच लिया गया। तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए! अमित के पास से 17 पुड़िया स्मैक, डिजिटल वेट मशीन और नशे के कारोबार से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।
हैरानी की बात तो ये है कि इस तस्कर के पास से 7 मोटरसाइकिलें और भारी मात्रा में नकदी भी मिली है। सवाल ये है कि आखिर ये 7 बाइक यहाँ क्या कर रही थीं? क्या ये चोरी की हैं या नशे की सप्लाई के लिए इस्तेमाल हो रही थीं? पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
सिटी एसपी ने साफ कर दिया है—भागलपुर में नशे का धंधा करने वालों की जगह सिर्फ और सिर्फ जेल है।
हमारी अपील: अपने बच्चों को इस सफेद जहर से बचाएं। अगर आपके आसपास भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को खबर दें। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर घर जागरूक हो सके।

15
1468 views

Comment