अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (86) की मौत हो गयी।
ईरान की राजधानी तेहरान पर शनिवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (86) की मौत हो गयी। उनके अलावा ईरान के कुछ और शीर्ष अधिकारी भी मारे गये हैं। वहीं दूसरी तरफ रविवार को इजरायली वायुसेना ने तेहरान पर फिर से नये हमले शुरू किये हैं।
ईरान ने सैन्य बलों के चार वरिष्ठ कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की है। इनमें सैन्य बलों के प्रमुख अब्दुलरहीम मौसवीं और ईरान के रक्षा मंत्री एवं पूर्व वायुसेना कमांडर अजीज नसीरजादेह, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) कमांडर मोहम्मद पाकपुर, और श्री खामेनेई के सुरक्षा सलाहकार एवं रक्षा परिषद के सचिव अली शमखानी शामिल हैं।
श्री खामेनेई के निधन के बाद देश की बागडोर एक तीन सदस्यीय समिति को सौंप दी गयी। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुलाम हुसैन मोहसेनी एजेई और कानून विद अलीरेजा अराफी शामिल हैं। उनके अलावा शीर्ष सैन्य अधिकारी अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का नया कमांडर नियुक्त किया है। उन्होंने अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए श्री मोहम्मद पाकपोर का स्थान लिया है।
ईरान में श्री खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन की शोक अवधि का ऐलान किया गया है। श्री खामेनेई की बेटी, दामाद और नाती भी हमलों में मारे गयी। फ़ार्स समाचार एजेंसी ने कहा, "सर्वोच्च नेता के घर में जानकार सूत्रों से संपर्क स्थापित करने के बाद, उनकी बेटी, दामाद और नाती की मौत की खबर की दुर्भाग्यवश पुष्टि हो गयी है।" यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि श्री खामेनेई की तीन बेटियों में से कौन मृतकों में शामिल है।
👉ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए "बदायूँ हर पल न्यूज़" से..
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, तेज़ी से बढ़ता डिजिटल न्यूज़ चैनल..
#badaunharpalnews #budaunharpal #budaun #badaun #UttarPradeshNews #badaunharpal #badaunnews #ujhani #BreakingNews #Headlines बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews