प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप, पंचायती राज मंत्रालय ग्राम पंचायतों में सेवा प्रदाय को सुशासन की मजबूत आधारशिला के रूप में विकसित कर रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के विज़न के अनुरूप, पंचायती राज मंत्रालय (#MoPR) ग्राम पंचायतों में सेवा प्रदाय #ServiceDelivery को #सुशासन की मज़बूत आधारशिला के रूप में विकसित कर रहा है। मंत्रालय का निरंतर प्रयास है कि ग्राम पंचायतें नागरिक-केंद्रित, समयबद्ध और प्रौद्योगिकी-सक्षम संस्थाओं के रूप में और अधिक सशक्त बनें।
इस दिशा में 25 जनवरी 2026 को जारी जमीनी स्तर पर सेवा प्रदाय सुदृढ़ीकरण समिति की रिपोर्ट ग्रामीण भारत में समान, भरोसेमंद और जवाबदेह सार्वजनिक सेवाओं को सुनिश्चित करने की एक स्पष्ट और व्यवहारिक राष्ट्रीय रूपरेखा प्रस्तुत करती है।
समिति ने ग्राम पंचायत स्तर पर कोर कॉमन सर्विसेज के दायरे को व्यापक करने की सिफारिश की है, जिससे नागरिकों को उनकी आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर सहज, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकें। इससे गांवों में ईज़ ऑफ़ लिविंग को ठोस मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय शासन की प्रभावशीलता भी और सुदृढ़ होगी।
जमीनी स्तर पर सेवा प्रदाय को और सशक्त बनाने से संबंधित समिति की रिपोर्ट (हिंदी एवं अंग्रेज़ी में उपलब्ध):
panchayat.gov.in/en/notice/जमीनी-स्तर-पर-सेवा-प्रदाय/
panchayat.gov.in/en/notice/repo…
#जनसत्ता #Jansattaग्र