logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर्व पर समाज को एकता और सद्भाव का संदेश!


होली के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ से प्रदेश मंत्री अवनीश कुमार चौहान ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए समाज को एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस दिन सभी लोग रंगों में रंग जाते हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि हम सब एक समान हैं। जात-पात, ऊँच-नीच और सभी प्रकार के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगाते हैं और प्रेम, सद्भाव तथा सौहार्द का आदान-प्रदान करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि होली हमें सिखाती है कि मन के द्वेष, अहंकार और वैमनस्य को त्यागकर समाज में समरसता और एकता को मजबूत किया जाए। जब समाज आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना से जुड़ता है, तभी राष्ट्र सशक्त और संगठित बनता है। यही सनातन संस्कृति की मूल भावना है।
अंत में श्री चौहान ने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करे।

1
305 views

Comment