logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली पर्व के चलते लखीमपुर शहर बना पुलिस छावनी, नवागत एसपी डॉ. ख्याति गर्ग खुद संभाली कमान

लखीमपुर खीरी। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से लखीमपुर शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग स्वयं मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने शहर के अंदर सभी होलिका दहन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शहर के सभी मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया तथा पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी विवेक तिवारी, सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध दिनेश शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
संवाददाता — उमेश सिंह, लखीमपुर खीरी

0
604 views

Comment