छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
भरतपुर।जिले में रूपवास क्षेत्र के गहनौली गांव में स्थित शहीद सरमन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की ओर से संचालित योजना के अन्तर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत कुल 18 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा के अनुसार राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना से छात्राओं को आने जाने की सुविधा मिलेगी साथ ही समय की बचत को यह अपनी पढ़ाई में लगा सकेंगी। प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों को आत्म-निर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी एवं पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढेगी।