10 मार्च को होगी 20 केवीए डीजल जनरेटर की नीलामी
बदायूं। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 केवीए क्षमता के सोनालिका साइलेंट डीजल जनरेटर (मॉडल-2105 जीएल) की सार्वजनिक नीलामी आगामी 10 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। यह नीलामी कार्यालय परिसर, ग्राम लौडा बहेड़ी, बिल्सी रोड पर संपन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति 9 मार्च 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनरेटर का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाता को आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, साथ ही 10,000 रुपये धरोहर राशि के रूप में जमा करने होंगे। बोली प्रक्रिया टोकन सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक रूप से कराई जाएगी और केवल अधिकृत बोलीदाता को ही स्थल पर प्रवेश मिलेगा। क्रेता को बोली राशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से जमा करना होगा तथा एक सप्ताह के भीतर पूरी धनराशि अदा करनी होगी। नीलामी राशि जमा करने के बाद जनरेटर को एक सप्ताह के भीतर परिसर से हटाना अनिवार्य रहेगा। संवाद