logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली से पहले कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए फोन देकर दी नई सौगात।

ऊधम सिंह नगर:-कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए कीमत करीब 88,000/- रु0 के कुल 05 मोबाईल फोन को बरामद कर लौटाया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को कोतवाली /थाना क्षेत्र मे गुम होने वाले मोबाईल फोन को “CEIR (central equipment identify register) Portal” के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन मे CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुऐ मोबाईल फोन को बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस पोर्टल में नियुक्त कानि० किशोर गिरी द्वारा गुम हुए मोबाइल का डाटा पोर्टल में अपलोड कर CEIR पोर्टल पर रोज निगरानी रखते हुए आज दिनांक 28.02.26 को (1) पारस सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी वार्ड न01 मजरा प्रभु कोतवाली बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर का मोबाईल फोन ओप्पो ए-58, कीमत 16,000/-रु0, (2 मुन्त्याज शाह पुत्र स्व० बतून शाह निवासी कच्नाल गुसाई कोतवाली आईटीआई का मोबाईल vivo y 11, कीमत 16,000/- रु0,(3) मुख़्तार अली पुत्र अशरफ अली निवासी कचनाल गुसाई कोतवाली आईटीआई मोबाईल फोन सैमसंग A-50, कीमत 18,000/- रु0, (4) इमरान पुत्र युसूफ निवासी गुलडिया कोतवाली आईटीआई मोबाईल फोन ओप्पो ए-59 ,कीमत 20,000/- रु0, (5) गुरदित्ता सिंह निवासी कटेय्या कोतवाली आईटीआई ,मोबाईल फोन पोको, कीमत रु0 18,000/.
जो थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत गुम हो गये थे । उपरोक्त सभी मोबाईल फोन को बरामद कर आज मोबाइल स्वामी उपरोक्तगण को उनके मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी देकर थाना आईटीआई बुलाया गया तथा बरामदा फोन को उन्हें प्रदान किया गया । मोबाइल फोन स्वामी द्वारा खोये फोन प्राप्त कर अत्यधिक खुश हुए तथा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
बरामदगी मोबाईल फोन :-
1- मोबाईल फोन ओप्पो ए-58, कीमत 16,000/-रु0,
2- मोबाईल vivo y 11, कीमत 16,000/- रु0,
3- मोबाईल फोन सैमसंग A-50, कीमत 18,000/- रु0
4- मोबाईल फोन ओप्पो ए-59 ,कीमत 20,000/- रु0,
5- मोबाईल फोन पोको, कीमत रु0 18,000/ रु0.

11
684 views

Comment