logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरियाव सिंह राठौड़ मेमोरियल महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का समापन

दरियाव सिंह राठौड़ मेमोरियल महाविद्यालय गुलरिया बदायूं में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को कॉलेज अध्यक्ष दिग्विजय सिंह जी प्रबंधक रोहित सिंह जी एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज श्रीवास्तव और इस समारोह के अतिथि दुष्यंत शर्मा - नंदलाल इंटर कॉलेज,दातागंज बदायूं , शरद जोहरी-ज्योति इंटर कॉलेज दातागंज, धर्मचंद यादव -प्रधानाचार्य राधिका देवी इंटर कालेज , इस्लामगंज बदायूं के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें पुरुष वर्ग में उर्वेश यादव बी.एससी. प्रथम वर्ष को 'सर्वश्रेष्ठ एथलीट' (पुरुष वर्ग) और विनायक बी.ए प्रथम वर्ष को 'सर्वश्रेष्ठ एथलीट' (महिला वर्ग) के खिताब से नवाजा गया
कार्यक्रम के अंत में सभी सभी छात्र और छात्राओं ने रंगों के साथ होली का उत्सव धूमधाम से मनाया और महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह जी प्रबंधक श्री रोहित सिंह जी एवं प्राचार्य श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी ने सभी अतिथियों, और महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण और सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया व होली की शुभकामनाएं दीं

15
302 views

Comment