पी.एम.एक्सीलेंस शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का हुआ सफल आयोजन
डिण्डौरी कल दिनॉक 27 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिण्डौरी में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह उद्दे के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ ईश्वर चंद्र परणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में मेरा युवा भारत जिला डिण्डौरी के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह का विशेष सहयोग रहा।यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना व मेरा युवा भारत पोर्टल के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का ऑनलाइन पंजीयन किया गया था। जिले से कुल 113 छात्र.छात्राओं ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक माननीय ओमकार सिंह मरकाम पूर्व विधायकदुलीचंद उरैती पूर्व विधायक धरम सिंह मसराम सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर इंदर सिंह मरकाम सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ पी एस चंदेल एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ ओ एस चंदेल द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्राचार्य डॉ अमर सिंह उद्दे और डॉ पी सी उईके ;जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।अपने उद्बोधन में विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की महत्वपूर्ण तिथि है। उन्होंने युवाओं से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतिभागियों को 03.03 मिनिट का समय दिया गया जिसमें उन्होंने आपातकाल की एतिहासिक पृष्ठभूमि संवैधानिक अधिकारों और लोकतंत्र के मजबूती पर अपने विचार प्रस्तुत किये। समय.सीमा का कड़ाई से पालन कराया गया।प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में इंदर सिंह मरकाम दुलीचंद उरैती धरम सिंह मसराम डॉ सुल्तान सिंह धुर्वे एवं डॉ नेहा चौहान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ ईश्वर चंद्र परणा ने प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा में विषय पर अपने प्रखर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिका पांडे द्वितीय स्थान सुमित कुमार लोमेश तृतीय स्थान युवराज बेलिया चतुर्थ स्थान रितिका भट्ट एवं पंचम स्थान द्वारका परस्ते ने प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शेष प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। पंजीयन समिति में डॉ रजनीश मिश्रा प्रो बृजेश सिंह डॉ विकास सिंह और प्रो योगेश वालरे का सहयोग रहा। तकनीकी सहयोग डॉ नरेंद्र राजपूत डॉ हरिशंकर गुप्ता एवं पुनीत कुशवाहा ने प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ पार्वती कुशराम डॉ अमित कुमार बेलिया डॉ राशि गौतम डॉ अवनीश सिंह डॉ प्रतिमा संत प्रो पूजा धुर्वे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ आयोजन का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रो प्रगति साहू कार्यक्रम अधिकारी बालिका इकाई एन एस एस ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ ईश्वर चंद्र परणा एवं प्रो देवेंद्र गवले द्वारा किया गया।