logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलभराव को रोकने के लिए एमसीडी ने नालियों की गाद निकालना शुरू किया: दिल्ली महापौर

नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली भर में नालों की गाद निकालने का काम शुरू कर दिया है और मानसून के समय में जलभराव को रोकने के लिए इस काम को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में कुल 13,692 नालों की सफाई की जा रही है, जिनमें चार फीट से कम गहराई वाले 12,892 नाले शामिल हैं जिनकी कुल लंबाई 6,069.88 किमी है और चार फीट से अधिक गहरे 800 बड़े नाले शामिल हैं जो 530.82 किमी तक फैले हुए हैं।

0
99 views

Comment