logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदीप पुरी के इस्तीफे के लिए सैकड़ों हस्ताक्षर। केंद्र को भेजेंगे

हरदीप पूरी के इस्तीफे के लिए सैकड़ों हस्ताक्षर, केंद्र को भेजेंगे


रिपोर्ट -
भगवानदास शाह ✍️
जिला बुरहानपुर
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर: केंद्र मंत्री हरदीप पूरी के इस्तीफे को लेकर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। जिसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया जा सकें

शहर की कन्या सावित्रीबाई फुले स्कूल में यह कार्यक्रम बुरहानपुर महिला कांग्रेस पार्टी द्वारा रखा गया है। इसमें महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता भगत के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। शाम 4 बजे से आयोजित अभियान में महिलाओं ने भी ​हिस्सा लिया।

महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत ने कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्री हरदीप पूरी अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन केस में शामिल है। मंत्री हरदीप पूरी पर एपस्टीन के साथ 62 ईमेल और 14 मुलाकातों का आरोप है। यह आरोप गंभीर हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। पूरी के नेतृत्व में पेट्रोलियम मंत्रालय ने जनता के हितों की अनदेखी की है और मंत्री की कार्यशैली से जनता में नाराजगी बढ़ी है।

हस्ताक्षर अभियान में ये शामिल रहे

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता भगत प्रदेश, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पूर्व अध्यक्ष अजय रघुवंशी, निगम पूर्व गौरी शर्मा, मीनाक्षी महाजन, ज्योति महाजन, रियाज उल हक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4
112 views

Comment