‘अस्तित्व के संकट’ से निपटने के लिये ईरान के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया: आईडीएफ
यरुशलम: 28 फरवरी (भाषा) इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के साथ की गयी संयुक्त कार्रवाई में “दर्जनों सैन्य ठिकानों” पर हमले शामिल थे और ये हमले “अस्तित्वगत खतरे से निपटने के लिए शासन के खिलाफ एक व्यापक, समन्वित और संयुक्त आक्रमण” के हिस्से के रूप में किए गए थे।