मुर्मू ने आंध्र प्रदेश में फैक्टरी में विस्फोट के कारण लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के एक कारखाने में विस्फोट के कारण लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखे बनाने वाली एक इकाई में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।