logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दबंगों का तांडव-पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर

बहुआ फतेहपुर संवाददाता।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ में दबंगों द्वारा पिता-पुत्र पर किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला ललौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बहुआ निवासी समीम और उनका बेटा गांव में सिलाई की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शनिवार को गांव के कुछ दबंग युवक अचानक उनकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मारपीट इतनी बढ़ गई कि समीम का हाथ टूट गया, जबकि उनके बेटे का सिर फट गया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि वहां उन्हें समुचित इलाज नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल से एक होमगार्ड जांच के लिए पहुंचा और रिपोर्ट लेकर वापस चला गया, लेकिन घायलों का इलाज नहीं कराया गया। इलाज न मिलने से परेशान परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और सरकारी अस्पताल की लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

0
46 views

Comment