logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहुत बड़ा ठगी निकला बलिया का यह सीएसपी संचालक !

बलिया : सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल सुधार और ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सीएसपी संचालक दीपक राव को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नगरा क्षेत्र के दो विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ नगरा जाहिद इकबाल से शिकायत की कि पूरा बकाया जमा करने के बावजूद उनके बिल में भुगतान दर्ज नहीं हुआ।

देवरिया गांव निवासी ललन राजभर ने जनवरी में 16 हजार रुपये जमा किए, लेकिन उन्हें मात्र दो हजार रुपये की रसीद दी गई। इसी तरह पिपरा पट्टी की आशा देवी ने दो हजार रुपये ओटीएस और छह हजार रुपये बकाया के रूप में जमा किए, फिर भी भुगतान सिस्टम में प्रदर्शित नहीं हुआ। शिकायत पर एसडीओ ने जेई जयप्रकाश यादव को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान सलेमपुर उपकेंद्र पर तैनात सीएसपी संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

रिकार्ड खंगालने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एसडीओ व जेई, पीड़ितों को साथ लेकर नगरा थाने पहुंचे और साक्ष्य सहित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि मामला गंभीर है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग एक लाख रुपये की ठगी सामने आई है, जबकि करीब 30 लाख रुपये तक के गोलमाल की आशंका जताई जा रही है। पूरे ओटीएस की सूची मंगाकर विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया 40 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है। जांच के बाद और पीड़ित सामने आएंगे।

0
12 views

Comment