logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुलायम सिंह यादव एडवोकेट संयुक्त सचिव पद पर ऐतिहासिक जीत के बाद अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त


संजय कुमार

जालौन। जिला अधिवक्ता संघ, जनपद जालौन के संयुक्त सचिव पद पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल करने वाले अधिवक्ता मुलायम सिंह यादव एडवोकेट ने सभी सम्मानित अधिवक्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि जनपद जालौन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, गुरुजनों एवं युवा साथियों द्वारा दिए गए अमूल्य मत, सहयोग और आशीर्वाद के कारण उन्हें अपेक्षाओं से भी बढ़कर विजय श्री प्राप्त हुई है। यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा संघ की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी का आजीवन ऋणी रहने की बात कहते हुए पुनः आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता समाज में उत्साह का माहौल देखा गया और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

64
7766 views

Comment