logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेंट जोसेफ ग्लॉरियस पब्लिक स्कूल में होली का जश्न

🌞 *सेंट जोसेफ ग्लॉरियस पब्लिक स्कूल में होली का जश्न* 🌈
आज, 28 फरवरी 2025 को यदुवंश नगर, देवराहर, धम्मौर सुल्तानपुर स्थित सेंट जोसेफ ग्लॉरियस पब्लिक स्कूल में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यापक और अध्यापिकाओं ने स्कूल प्रांगण में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व का शुभारंभ किया और बच्चों के साथ मिलकर इस पर्व का आनंद उठाया।
स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, "होली के बाद होने वाले वार्षिक परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।" उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे लड़ाई झगड़ों से दूर रहें और मानवता का पाठ पढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को घर में रहकर होली खेलने का सुझाव दिया।
स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई के महत्व को समझाने का प्रयास किया और उन्हें होली के पर्व का आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न रंगों और गुलाल का उपयोग करके होली का त्योहार मनाया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा गया। 🌞

0
35 views

Comment