logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धनबाद नगर निगम चुनाव—कहीं खुशी, कहीं गम; छठे राउंड के बाद संजीव सिंह की मजबूत बढ़त

नगर निकाय चुनाव-:Dhanbad Municipal Corporation के मेयर पद की मतगणना के छठे राउंड के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होती नजर आ रही है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की अनुमति से छठे राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की अद्यतन संख्या जारी की।

छठे राउंड के बाद प्रमुख प्रत्याशियों की स्थिति
संजीव सिंह – 79,743 मत
चंद्रशेखर अग्रवाल – 57,746 मत
शमशेर आलम अंसारी – 45,753 मत
संजीव कुमार – 44,069 मत
प्रकाश कुमार – 16,142 मत
इंदु देवी – 11,619 मत
अन्य प्रत्याशियों को भी विभिन्न मत प्राप्त हुए हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय बना हुआ है।

मतगणना का अद्यतन आंकड़ा
छठे राउंड तक कुल 3,35,476 मतों की गिनती की जा चुकी है। इनमें से 22,930 मत अमान्य (रिजेक्ट) घोषित किए गए हैं।

कहीं जश्न, कहीं मायूसी
ताजा रुझानों के अनुसार मेयर पद की दौड़ में संजीव सिंह ने 79,743 मतों के साथ मजबूत बढ़त बना ली है।

मतगणना केंद्र के बाहर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि अन्य प्रत्याशियों के खेमे में परिणाम को लेकर बेचैनी बनी हुई है।
हालांकि मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन छठे राउंड के बाद की स्थिति ने चुनावी मुकाबले को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है।

अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा का सभी को इंतजार है।

52
1650 views

Comment