logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कीमती पेड़ों की कटान, बिना आदेश काटकर बेचे जाने का आरोप*


जौनपुर - रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे कई कीमती पेड़ों को बिना किसी उच्च अधिकारी की अनुमति के काटकर बेच दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों को चुपचाप कटवा दिया गया और लकड़ी को बेच दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों की कटान से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुँचा है, बल्कि अस्पताल परिसर की छाया और हरियाली भी समाप्त हो गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में किसी सक्षम अधिकारी से लिखित आदेश नहीं लिया गया था। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक संस्थान की संपत्ति को इस प्रकार नुकसान पहुँचाना गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

0
0 views

Comment