ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति कभी नहीं दी जानी चाहिए : ब्रिटेन
लंदन: 28 फरवरी (भाषा) ब्रिटेन सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में भाग नहीं लिया और संघर्ष को व्यापक क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए बातचीत के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए।
डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर क्षेत्र में ब्रिटेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर चर्चा करने के लिए आपातकालीन मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।