इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर दी राहत सामग्री
फतेहपुर।शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में मोमबत्ती से एक मकान में आग लग गई। बताते हैं पिंटू जिनके यहां मोमबत्ती से आग लग गई जिससे उनकी गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया जिस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पिंटू के घर जाकर एक सैकड़ा कपड़े,तिरपाल,32 पीस का बर्तन सेट,10 किलो आटा,10 किलो चावल,हल्दी,धनिया, नमक,तिरपाल,दोनों बच्चों के लिए,पिचकारी,टोपी,गुलाल,गुब्बारे, मुखौटे,रजाई,1 बर्तन कैरट,बाल्टी इत्यादि देकर अल्प सहायता की गई।इस अवसर पर अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।