logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेरिकन किड्ज साकेत में मना संगोत्सव - क्रान्तिकवि सौरभ सुमन ने बच्चों संग खेली होली



मेरठ - साकेत स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में आज रंगोत्सव मनाया गया। स्कूल निदेशक कवि सौरभ जैन सुमन के नेतृत्व में स्टाफ एवं बच्चों ने खेली होली।
घर से राधा कृष्ण बनकर आए बच्चों ने पहले फूलों की होली खेली और फिर अबीर और गुलाल से मनाया रंगोत्सव। स्कूल प्रिंसिपल शालू गुप्ता ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए हिरण्यकश्यप एवं प्रहलाद की कथा सुनाई। वहीं कॉर्डिनेटर प्रिया सैनी ने बरसाने की होली का जिक्र करते हुए राधा कृष्ण की होली के विषय में जानकारी दी।
होली के गीतों पर बच्चे देर तक थिरके और गुलाल से होली खेली।
इस अवसर पर शालू गुप्ता, प्रिय सैनी, श्वेता कपूर, ज्योति कालरा, दिया गोयल, शिवानी जैन, वंशिका, प्राची, मुस्कान आदि ने विशेष सहयोग दिया।

0
24 views

Comment