समाधान दिवस (थाना दिवस) पर तीन थानों में पहुंचे कैंट विधायक अमित अग्रवाल सुनी जनसमस्याएं
मेरठ - समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा के थाना कंकर खेड़ा, थाना लालकुर्ती, थाना टी पी नगर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उपस्थित होकर जन समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
इस अवसर पर साथ में मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।