logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो मंजू राय की सेवानिवृत्ति पर अंग्रेजी विभाग द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

*मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो मंजू राय की सेवानिवृत्ति पर अंग्रेजी विभाग द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित*

*प्रो मंजू राय कर्तव्यनिष्ठ, समय पाबंद एवं छात्रों के प्रेरक, इनकी नियमितता एवं कर्मशीलता अनुकरणीय- प्रो पुनीता*

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो मंजू राय की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग में प्रो पुनिता झा की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व संकायाध्यक्ष, मानविकी प्रो ए के बच्चन, प्रो मो शाहिद हसन, डॉ अनिल कुमार चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, अंग्रेजी के पूर्व प्राध्यापक डॉ अमरेन्द्र शर्मा, डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ संकेत कुमार झा, डॉ शांभवी, डॉ तनीमा, डॉ आर्यिका पॉल, डॉ विमलेश चौधरी, ज्योति कुमारी, सौरभ सुमन, रवि प्रकाश, इमरान अली खान, साधना, श्वेता तथा संस्कृत के प्राध्यापक डॉ आर एन चौरसिया आदि सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। प्रो मंजू को पाग, चादर, मोमेंटो, बुके, मिथिला पेंटिंग सहित अन्य गिफ्टों से विभागीय शिक्षकों ने सम्मानित किया। वहीं विभागीय शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने भी डायरी, पेन, स्मृतिचिह्न, बुके, फूलमाला आदि प्रदान कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रो पुनीता झा ने कहा कि प्रो मंजू राय कर्तव्यनिष्ठ, समय पाबंद तथा छात्रों के प्रेरक रहे हैं। इन्हें देखकर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी नियमित एवं कर्मशील हो जाते हैं। इनसे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रो मंजू राय हमारे विभाग की अध्यक्ष के साथ ही मानविकी संकायाध्यक्ष भी रही हैं। प्रो मंजू राय ने कहा कि मैंने अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक काल में छात्रों एवं विश्वविद्यालय को अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। पढ़ाई के साथ ही मैंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं संस्कार सीखाने का भी पूरा प्रयास किया। अब छात्र और सहकर्मी ही मेरा मूल्यांकन करेंगे। उन्होंने फेयरवेल देने के लिए विभाग के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुझे प्रारंभ से ही स्पष्टवादिता एवं अनुशासन प्रिय रहा है। हो सकता है इससे मेरे सहकर्मियों एवं छात्रों को कष्ट भी हुआ हो।
डॉ संकेत कुमार झा ने कहा मैडम के कार्यकाल में नैक, यादगार अनेक सेमिनार एवं शैक्षणिक कार्य हुए। ये सीएम कॉलेज में मेरी शिक्षिका भी रही हैं और बिना संकोच या भय के विभाग का कुशल नेतृत्व किया। डॉ तनीमा ने कहा कि प्रो मंजू मेम बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। ये मेरे लिए मां सदृश मार्गदर्शन किया है, जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। डॉ आर्यिका पॉल ने कहा कि मुझे इनसे बहुत कुछ सीख मिली है। विभाग में हमलोग हमेशा उनकी कमी महसूस करेंगे। डॉ आर एन चौरसिया ने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नहीं करता, इस दृष्टि से प्रो मंजू मैम के जीवन में एक नई यात्रा का प्रारंभ हो रहा है, जिसमें ये और अधिक प्रभावशाली ढंग से कामयाब होंगी। इनका व्यक्तित्व प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कई संस्मरणों को सुनते हुए बताया कि प्रो मंजू राय हमेशा ही शिक्षा को छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं चरित्र-निर्माण के साथ ही समाज की खुशहाली एवं राष्ट्र की समृद्धि का माध्यम माना। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विमलेश चौधरी ने किया।

134 views

Comment
  • Dhanraj Kumar

    Most welcome jee all friends 💘