टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महाराष्ट्र’ की एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण
मुंबई | 28 फरवरी 2026
देवेंद्र फडणवीस के करकमलों से ‘टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महाराष्ट्र’ की एम्बुलेंस सेवा का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12.55 बजे विधान भवन , मुंबई में हुआ।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्री प्रकाश आबिटकर मंत्री प्रताप सरनाईक , मंत्री भारत गोगावले समेत अन्य जनप्रतिनिधि और मान्यवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि नई एम्बुलेंस सेवा से जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
उपस्थित मंत्रियों ने भी इस पहल को समाजोपयोगी कदम बताते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पत्रकारों और अन्य अतिथियों की भी मौजूदगी रही।