logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुर नगर । Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) की त्रैमासिक सलाहकार समिति एवं ओपन फोरम की बैठक आयोजित

कानपुर नगर – उत्तर प्रदेश स्थित 7 AF Hospital परिसर में आज ECHS की त्रैमासिक सलाहकार समिति (Quarterly Advisory Committee) एवं ओपन फोरम (Armed Forces Veterans) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में Armed Forces Veterans एवं उनके आश्रितों को बेहतर, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में AOC 7 AFH, Registrar, C Adm O, MOs, OIC ECHS कानपुर सहित ECHS के सदस्य उपस्थित रहे। ओपन फोरम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने पूर्व बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा करते हुए उन पर हुई प्रगति की जानकारी भी साझा की।
बैठक के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि कानपुर के Kalyanpur क्षेत्र में ECHS विंग खोलने की प्रक्रिया प्रगति पर है। इससे स्थानीय स्तर पर Veterans एवं उनके आश्रितों को अधिक सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके अतिरिक्त, 7 AFH परिसर में जन औषधि स्टोर स्थापित करने की कार्यवाही भी प्रक्रिया में है, जिससे गुणवत्तापूर्ण दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी पूर्व सैनिक सकारात्मक और सक्रिय सहभागिता निभाएं, ताकि सामूहिक सुझावों के आधार पर चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना निर्धारित समय से पूर्व सभी संबंधितों को दे दी जाएगी। सभी पूर्व सैनिकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने सुझाव एवं प्रमुख बिंदु तय समय सीमा के भीतर प्रेषित करें, ताकि आगामी बैठक में उन पर ठोस निर्णय लिया जा सके।

सभी प्रतिभागियों ने Armed Forces Veterans के हित में निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

1
156 views

Comment