logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भक्ति और उल्लास के बीच निकली खाटूश्याम जी की भव्य निशान यात्रा


आगरा । खेरागढ़ नगर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब श्री श्याम सेवा समिति खेरागढ़ के तत्वावधान में खाटूश्याम जी की भव्य निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुन और श्याम भक्तों के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
निशान यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू एवं उनकी पत्नी भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गर्ग द्वारा किया गया। यात्रा नगर के अग्रवाल भवन से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः अग्रवाल भवन पर ही संपन्न हुई।
यात्रा में सुसज्जित तीन भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें सालासर बालाजी, भगवान जगन्नाथ एवं खाटूश्याम जी की मनमोहक झलक ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत करते नजर आए। कई स्थानों पर शीतल पेय वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिससे सेवा और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।
यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात भी प्रभावित न हो। पुलिस की सतर्कता एवं समिति के बेहतर समन्वय से यह धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

18
987 views

Comment