logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को मिला मौका, जानें सेमीफाइनल के लिए अब क्या करना होगा?...

न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की, जिससे उसका नेट रन रेट 3.050 हो गया था. अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच में हार के बाद पाकिस्तान की उम्मीदें कायम हैं. लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ:

अगर पहले बल्लेबाजी करे तो कम से कम 65 रन से जीत दर्ज करनी होगी.
अगर लक्ष्य का पीछा करे तो 13 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा.
तभी पाकिस्तान का नेट रन रेट (-0.461) न्यूजीलैंड के मौजूदा 1.390 नेट रन रेट से बेहतर हो सकेगा.इंग्लैंड से हार के बावजूद न्यूजीलैंड अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुआ है. अगर पाकिस्तान श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. वहीं, अगर पाकिस्तान जीतता भी है, तो उसे अपना नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर करना होगा. ऐसे में पाकिस्तान के लिए राह बिल्कुल आसान नहीं है, क्योंकि श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना चुनौतीपूर्ण होगा. इस तरह, न्यूजीलैंड तीन अंकों के साथ भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.

1
487 views

Comment