दिल्ली के मॉडल टाउन में दुकानदार से बंदूक के बल पर 14 लाख रुपये लूटे
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में तीन अज्ञात लोगों ने 22 वर्षीय दुकानदार से बंदूक और चाकू के बल पर कथित रूप से 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में शुक्रवार को मॉडल टाउन थाने में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) से सूचना प्राप्त हुई।