logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फूलों की होली

ऐलनाबाद में भव्य फाग उत्सव का आयोजन 4 मार्च को
ऐलनाबाद। श्री राम संकीर्तन मंडल, ऐलनाबाद द्वारा 4 मार्च 2026 (बुधवार) को दोपहर 2:00 बजे से भव्य फाग/होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री बालाजी धाम बगीची, नोहर रोड, ऐलनाबाद में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के संग होली उत्सव रहेगा। भक्तजन रंग-गुलाल के साथ भजन-कीर्तन का आनंद लेंगे। आयोजन में श्री श्याम आर्ट ग्रुप (डब कला मंडल, ऐलनाबाद – लोकेश कुमार) द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
📞 संपर्क: 94160-46512, 86075-41111, 93154-68353

0
99 views

Comment