logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रंगोली में आस्था, यामिनी, अलशिफा, आंशिका, राधा की टीम रही अव्वल



युवा महोत्सव में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

बिल्सी। संवाददाता अजीत कुमार स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही देश की वास्तविक शक्ति है और उनके सक्रिय योगदान से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए युवा महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत में युवाओं की भूमिका’ पर आधारित रखी गई है। द्वितीय दिवस पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में आस्था माहेश्वरी, यामिनी वार्ष्णेय, अलशिफा, मंतशा अल्वी, अलिशा, आशिका और राधा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। पल्लवी, रश्मि गांधी, मुस्कान, मंजली, गुड़िया रानी, शालिनी, सृष्टि गौतम व निधि को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान मिला। वहीं छाया मिश्रा, भावना ठाकुर, कामिनी, सोनी सागर और संजना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में महक बी ने प्रथम, अलिशा ने द्वितीय तथा शालिनी व सृष्टि गौतम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा.शाहबुद्दीन अली खान, विशाल महर, अब्दुल रईस खान, सुभाष बाबू, प्रदीप कुमार एवं सूरजपाल का विशेष योगदान रहा। संवाद

7
149 views

Comment