logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अविराज सिंह ने खुरई सिविल अस्पताल का निरीक्षण,कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खुरई। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ बीएमओ डॉ. रामजी सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान युवा नेता ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, महिला वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अविराज सिंह ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनसे उपचार एवं सुविधाओं को लेकर चर्चा की। मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
युवा नेता ने एम्बुलेंस और जनरेटर के लिए टीन शेड निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए इस विषय में आगे चर्चा कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।अविराज सिंह ने
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि आकाश परिहार, ड्यूटी डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

0
442 views

Comment