बेल्थरारोड - तहसील में काम करने वाले सफाई कर्मचारी की तहसील भवन की ही तीसरी मंजिल में संदिग्ध हालत में मौत
तहसील में काम करने वाले सफाई कर्मचारी की तहसील भवन की ही तीसरी मंजिल में संदिग्ध हालत में मौत गई। कमरा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कर्मचारी अचेत पड़ा था। चिकित्सकों को बुलाकर जांच कराई गई। उन्होंने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बांसडीह कस्बे के निवासी 55 वर्षीय नंदलाल रावत उर्फ नंदू तहसील परिसर में भवन के तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहते थे। इनकी पत्नी अपने मायका बक्सर (बिहार) में बेटा व बहू के साथ रहती हैं। वहां पत्नी कोई प्राइवेट नौकरी भी करती है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को नंदू अपने कमरे से नहीं निकले।
जांच के बाद चिकित्सक ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कर्मचारियों ने नंदू के गांव बांसडीह उनके परिजनों को दी। बताया जाता है कि नंदू का एक लड़का और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदू तहसील स्थापना वर्ष 1994 से ही यहां कार्यरत थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण की जानकारी हो सकेगी।