logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेरागढ़ में ऐतिहासिक दौज मेला 5 मार्च को, तैयारियां तेज

खेरागढ़। नगर की शान और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक दौज मेला आगामी 5 मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मेले के अवसर पर बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि, आकर्षक झांकियों और भव्य शोभायात्रा के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 16 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद वर्ष 2024 में चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू के अथक प्रयासों से इस ऐतिहासिक दौज मेले की पुनः शुरुआत हुई थी। उस समय आयोजकों ने पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया था।

इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से देवी मंदिर परिसर में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां बांटी गईं।
चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने कहा कि वर्ष 2024 में पुनः प्रारंभ हुई इस ऐतिहासिक परंपरा को अब निरंतरता और भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें।

10
389 views

Comment