logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंगरौली/- नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा .



सिंगरौली/- नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। बैठक में योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, स्वीकृत ऋण तथा वितरण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।आयुक्त श्रीमती प्रधान ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरण 15 मार्च तक बैंकों को प्रेषित कर उनका समयबद्ध स्वीकृति एवं वितरण (डिस्बर्समेंट) सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना शहरी पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी वार्डों में अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों की पहचान कर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए।बैठक में नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय,सिटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल एवं प्रवीण मिश्रा उपस्थित रहे।नगर निगम प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत मॉनिटरिंग की जाएगी,जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जा सके।

2
3 views

Comment