निहारिका एलीट बैग्स का हुआ भव्य उद्घाटन, नगरवासियों में उत्साह
शाहगंज। नगर के पूर्वी कौड़िया स्थित निहारिका एलीट बैग्स का भव्य शुभारंभ सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की प्रोपराइटर एवं लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल को नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी, कमल नयन जायसवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष धीरज जायसवाल तथा उड्डयन अकादमी की निदेशक संगीता जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि खुशबू जायसवाल के पुत्र राजवीर जायसवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी ननद मृणालिनी जायसवाल एवं पुत्र राजवीर जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राजवीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतिष्ठान को “वन स्टॉप बैग डेस्टिनेशन” के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां ग्राहकों को स्टाइल और कंफर्ट का विशेष अनुभव मिलेगा। यहां स्कूल बैग, डेली यूज बैग, मेंस बैग, लेडीज बैग, पर्स, क्लच, स्टेशनरी बैग एवं ट्रॉली बैग का आकर्षक और आधुनिक कलेक्शन उपलब्ध है।
संचालिका खुशबू जायसवाल ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद किफायती दरों पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके अन्य प्रतिष्ठानों में निहारिका ब्यूटी सैलून एवं निहारिका एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम भी शामिल हैं। अंत में उन्होंने नगरवासियों से नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों व ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।