श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत से साधना देवी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
श्री बंशीधर नगर:साधना देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लता देवी को 311 मतों से हराकर श्री बंशीधर नगर के नई अध्यक्ष बनी। साधना देवी को कुल 3266 मत प्राप्त हुए जबकि लता देवी को 2955 मत मिले।तीसरे स्थान पर किरण देवी 2795 मत लेकर रही।जबकि शमीमा बानो को 2086 रेखा देवी को 1587,सुधा देवी को 1586,रीना देवी को 839, विजयलक्ष्मी को 407, पिंटू देवी को 341 ,रूबी कुमारी को 166 ,मत प्राप्त हुए जबकि 1355 मत रद्द किए गए।जीत के बाद साधना देवी ने कहा कि पूरे नगर पंचायत के सभी वार्डो से उन्हें समर्थन मिला जिसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं उन्होंने कहा कि यह जीत नगर पंचायत के विकास चाहने वाले सभी मतदाताओं की है।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द श्री बंशीधर नगर पंचायत में परिवर्तन नजर आएगा लोगों ने जिस विश्वास के साथ मुझे समर्थन दिया है उसे विश्वास को पूरी करने में मै कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।