logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कमिश्नर ने दमेहडी क्लस्टर शिविर में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का किया निरीक्षण
अनूपपुर, 27 फरवरी 2026

शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने जनहितकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत दमेहडी में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आयोजित क्लस्टर शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्रता के अनुरूप योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ दिया जाए तथा प्रत्येक आवेदन का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों और विभागों से जुड़े कुल 1308 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 425 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को नियमानुसार परीक्षण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। कमिश्नर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान और आवेदकों को सूचना देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अर्चना कुमारी, वसीम अहमद भट्ट, भुवनेश्वरी सिंह तथा गणेश पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बीजापुरी में काष्ठ शिल्पियों के कार्यों का भी किया अवलोकन
दमेहडी शिविर के बाद कमिश्नर ने बीजापुरी नंबर-1 स्थित कारीगर वर्कशॉप का निरीक्षण कर काष्ठ शिल्पियों के कार्यों की जानकारी ली और उनके विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप परिसर में दो टीन शेड निर्माण, सामग्री प्रदर्शन के लिए शोकेसवव व अलमारी व्यवस्था, पेयजल सुविधा, थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन तथा सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अमर साय राम, दशरथ झारिया और संदीप शर्मा सहित संबंधित अधिकारीव उपस्थित रहे।
कमिश्नर ने कहा कि स्थानीय कारीगरों और आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा।

0
99 views

Comment