रानी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
लालसोट
शहर की बेटी रानी हाडा ने आईसीआर नेट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 51वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रानी हाडा, नरेन्द्र हाडा की पुत्री है। उन्होंने बताया कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।