logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधायक कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर युवा नेता अविराज सिंह ने सुनी लोंगों की समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

खुरई। पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के विधायक कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। आमजन ने पेयजल, सड़क, विद्युत, राजस्व, पेंशन, आवास,चिकित्सीय एवं अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएँ रखीं।
इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह ने उपस्थित नागरिकों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि प्रत्येक आवेदन पर कार्रवाई कर आवेदक को अवगत कराया जाए। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीएम मनोज चौरसिया, तहसीलदार डॉ राकेश कुमार, सीएमओ राजेश मेहतेले, बीएमओ डॉ रामजी सिंह ठाकुर, नगर टीआई दांगी सहित शिक्षा विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिजली विभाग, खाद्य विभाग व अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधि,बीजेपी कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे

0
66 views

Comment