logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनगणना की तैयारियों के संबंध में बैठक आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जनगणना की तैयारियों के संबंध में बैठक
आज स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जनगणना कार्यों की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक मे जनगणना निदेशालय से जिले के लिए नियुक्त जनगणना जिला प्रभारी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जनगणना के विभिन्न चरणों, डेटा संकलन प्रक्रिया, तकनीकी प्रावधानों एवं फील्ड स्तर की तैयारियों पर नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध एवं सटीक रूप से करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में जनगणना कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने अधिकारियों को जनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामप्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनगणना जिला प्रभारी विनय वर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।








4
4063 views

Comment