logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

27 फरवरी को नगर पालिका परिषद खाचरोद के साधारण सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा की अध्यक्षता में किया गया

*27 फरवरी को नगर पालिका परिषद खाचरौद के साधारण सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा की अध्यक्षता में किया गया*

*उज्जैन/गिरधारी लाल गेहलोत जन जन आवाज की खास रिपोर्ट*

उक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भरावा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि गुप्ता ने बताया कि परिषद के साधारण सम्मेलन में कुल 21 बिन्दुओ पर चर्चा होकर सम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
सम्मेलन में मुख्य रूप से विधायक निधि से प्रदत्त एम्बुलेंस की दर निर्धारण की गई, जिसमे नागदा हेतु 1000/- रू., रतलाम, जावरा सहित 30 से 35 कि. मी. क्षेत्र हेतु 1200/- रू., उज्जैन सहित 60 से 70 कि. मी. क्षेत्र हेतु 1700/- रू. व इनके अतिरिक्त 14/- रू. प्रति किलोमीटर के मान से दर पर स्वीकृति सर्वानुमति से बनी। साथ ही आगामी चामुण्डा माता मेले पर भी स्वीकृति सर्वानुमति से प्रदान की गई, इस वर्ष मेले हेतु समिति बनाकर कार्यक्रम तय करने पर सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन, केंद्र सरकार द्वारा GST दरों में कमी, आत्मनिर्भर भारत पर बहुमत के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक भवन निर्माण की दर स्वीकृति तथा विभिन्न वार्षिक ठेके निकालने की स्वीकृति भी सर्वानुमति से प्रदान की गई।
बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, पार्षदगण रेखा राजेन्द्र धाकड़, दशरथ वाकतारिया, राकेश राठौर, पूजा राहुल मेहता, गोदावरी राहुल बंबोरिया, कविता संजय नंदेड़ा, चंदा बाबू नागर, बद्रीलाल संगीतला, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, पूजा जितेन्द्र पांचाल, आबेदा बी फारूक अली, जय जायसवाल, प्रिया सुमित गेलड़ा, आरती राजेन्द्र पंड्या, सूर्यप्रकाश शर्मा, रजनी लखन गौहर सहित नपा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

50
5313 views

Comment