दिल्ली आबकारी नीति में ईडी की जांच विश्वसनीय सबूतों के साथ 'स्वतंत्र' रूप से की जा रही है : अधिकारी
नयी दिल्ली: 27 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की उसकी जांच एक “स्वतंत्र” जांच है जो विश्वसनीय साक्ष्यों और विभिन्न बयानों पर आधारित है।
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को सीबीआई मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 19 अन्य लोगों को बरी कर दिया।