logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस ) विशेष शिविर का समापन

खानपुर कलां, 27 फरवरी 2026।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के विधि विभाग की एनएसएस यूनिट-9 द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस ) विशेष शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रो. शिवालिक यादव ने एनएसएस की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करती है, जिससे वे जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय शिविर के दौरान किए गए सामाजिक एवं जागरूकता कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक लुदाना शाखा के प्रबंधक श्री सुरेंद्र उपस्थित रहे। बैंक के सहयोग से एनएसएस स्वयंसेवकों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है और बैंक सदैव सामाजिक गतिविधियों एवं युवा विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।एनएसएस समन्वयक डॉ. बबीता ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राओं में नैतिक मूल्यों का विकास होता है तथा जन-जागरूकता अभियानों के जरिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश हुड्डा ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नेतृत्व क्षमता व सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
फोटो कैप्शन :- 03 समापन समारोह में छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित करते कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव। 

0
0 views

Comment