logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 मवेशियों की तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार, दो महिंद्रा वीरो वाहन जप्त


श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति निमिषा पांडे एवं अनु.अधि. पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं पशु तस्करी पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सलिहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 03 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की संभावना जताई गई है।
इसी तरह हुआ खुलासा
दिनांक 26/02/2026 को सूचना मिली कि दो महिंद्रा वीरो वाहन —
CG 06-HC-8567 (स्लेटी रंग)
CG 04-QM-0269 (सफेद रंग)
में भैंस–भैंसा को क्रूरता पूर्वक ठूस–ठूस कर भरकर बिलाईगढ़ की ओर से उड़ीसा ले जाया जा रहा है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा की टीम (सउनि देवनारायण साहू, आरक्षक 68, 388, 283, 254, 271) द्वारा घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ा गया।
जप्त मवेशी एवं वाहन
वाहन CG 06-HC-8567 से: 2 भैंस + 3 भैंसा
वाहन CG 04-QM-0269 से: 2 भैंस + 3 भैंसा
कुल: 10 मवेशी
साथ ही 4 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।
जप्त सामान की कुल कीमत: 17,46,300 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी
सूरज गुप्ता, पिता भगवान प्रसाद गुप्ता (उम्र 42), निवासी कोमाखान, जिला महासमुंद
भीखम सिन्हा, पिता पुरुषोत्तम सिन्हा (उम्र 25), निवासी बागबहरा, जिला महासमुंद
कबीर खान, पिता रहीस खान (उम्र 25), मूल निवासी आगरा, हाल निवासी रायपुर
तीनों आरोपियों के पास मवेशी परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध निम्न धाराओं में अपराध दर्ज:
धारा 4, 6, 10 — छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ)
आज दिनांक 26/02/2026 को आरोपियों को गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना देते हुए माननीय JMFC न्यायालय बिलाईगढ़ में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
उप निरीक्षक पुरेन्द्र मल्होत्रा, सउनि देवनारायण साहू, आरक्षक — 68 राजेश नारंग, 388 रामकुमार पटेल, 283 आनंद पुरैना, 254 मिथलेश राय, 271 बलराम लहरे एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

48
1676 views

Comment